चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
29-Jul-2025 03:13 PM
By First Bihar
PATNA: पटना जिले में हुए मूसलधार बारिश के बाद जहां एक तरफ कई इलाके जलमग्न हो गये तो वहीं पटना से सटे बिहटा प्रखंड के कोरहर गांव में भारी बारिश के कारण कई जगह पर धरती फट गयी। 4 से 5 फीट तक गड्ढे हो गए साथ ही 150 से 200 फीट तक धरती में दरार आ गया। जिसके बाद गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
बिहटा में धरती फटने की सूचना गांव के लोगो ने पटना डीएम सहित स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बिहटा अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अंचल के कर्मचारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचकर जांच की और जांच रिपोर्ट अंचल अधिकारी को सौपा है।
इधर धरती फटने के बाद गांव के किसान जयविंद्र सिंह ने बताया कि ही इससे पहले भी तीन साल पहले इसी तरह धरती फटा था। गांव में और इस बार भी धरती फटा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को इस पर सोचना चाहिए कि गांव से 100 से 200 मीटर दूरी पर एयरफोर्स का बाउंड्री वॉल है और बिहटा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार यही होना है। ऐसे में धरती फटा है। इस पर बिहार और केंद्र सरकार को इसकी खबर होनी चाहिए।
इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर आस पास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद अंचल के कर्मचारी दरार को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं था लेकिन आज ऐसा देखने को मिला।
वही स्थानीय ग्रामीण विनय कुमार सिंह ने बताया कि खेती करने में भी अब डर लग रहा है। इससे पहले भी गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि इसकी जांच की जाए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.. गांव की आबादी 1200 से 1500 लोगों की है। खेत में दरार आने की वजह से लोग काफी दहशत में हैं।
बिहटा अंचल कार्यालय के कर्मचारी मनीष ने बताया कि अधिक गर्मी के बाद मूसलाधार बारिश होने की वजह से शायद ऐसा हुआ है। इसकी रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपा गया है। अब आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। जमीन में दरार क्यों हुआ यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।







