ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / पालीगंज में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत,...

पालीगंज में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

पालीगंज के खीरी गांव में फूड प्वाइजनिंग से अरवल निवासी मीरा देवी के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को लिट्टी-चोखा और दूध देने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। इलाके में शोक का माहौल है।

12-Aug-2025 09:16 PM

By mritunjay

PATNA: पालीगंज में दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दरअसल फूड प्वाइजनिंग के कारण एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी गांव में हुई। 


अरवल जिले के मसदपुर गांव निवासी मोहन ठाकुर की पत्नी मीरा देवी करीब दो माह से अपने मायके खीरी गांव में रह रही थीं। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद मोहन ठाकुर रोज़गार के लिए सूरत, गुजरात चले गए थे, सोमवार की रात मीरा देवी ने अपने तीनों बच्चों निधि कुमारी (7 वर्ष), विकास कुमार (5 वर्ष) और आकाश कुमार (3 वर्ष) को लिट्टी-चोखा खिलाया और बाद में दूध पिलाकर सुला दिया।


देर रात सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत के बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां विकास और आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में निधि को पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही दोनों जिलों में मातमी सन्नाटा पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद जब बच्चों के शव गांव पहुंचे, तो चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता मोहन ठाकुर गुजरात से लौट रहे हैं। परासी थाना अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि घटना पालीगंज थाना क्षेत्र की है और प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका है। घटना के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी काफी सदमे में हैं।