बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Aug-2025 11:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित अपने अणे मार्ग आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की।
इस अवसर पर उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से कुल 1247.34 करोड़ की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। प्रत्येक लाभुक को 1100 की बढ़ी हुई पेंशन राशि दी जाएगी। यह बढ़ी हुई राशि की दूसरी किस्त है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी पात्र व्यक्ति अभी तक इस योजना से वंचित हैं, उन्हें अविलंब इसमें शामिल किया जाए।
आईपीआरडी बिहार ने एक्स पर जानकारी दी। आईपीआरडी ने लिखा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247.34 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ।"
बता दें कि बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 6 प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। जिसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, बिहार विकलांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना शामिल है।
बता दें कि पहले इन सभी योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से 400-400 की आर्थिक मदद दी जाती थी लेकिन लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए विधानसबा चुनाव से पहले सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन राशि को करीब तीन गुना बढ़ाते हुए उसे 1100 रुपए कर दिए हैं। अब हर महीने लाभार्थियों के खाते में 10 तारीख को पेंश की राशि भेजी जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...