ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार

Home / bihar / patna-news / शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू करने के फैसले पर बोले तेजस्वी..विपक्ष की योजनाओं...

शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू करने के फैसले पर बोले तेजस्वी..विपक्ष की योजनाओं के अलावे अब घोषणाओं की भी नकल कर रहे नीतीश

नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला लिया है। इस पर अब कल की कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने की संभावना है। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की नकल कर रही है NDA सरकार।

04-Aug-2025 08:23 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला लिया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। नीतीश कुमार के इस कदम से विपक्ष भी हैरान हैं क्योंकि मुख्यमंत्री इसे लागू करने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन अचानक उन्होंने आज बड़ा ऐलान कर दिया। नीतीश की इस घोषणा ने बैठे बिठाये तेजस्वी यादव को एक बार फिर से सरकार को घेरने का मौका दे दिया। तेजस्वी कह रहे हैं कि विपक्ष का डर अच्छा है, विपक्ष के डर के कारण ही नीतीश कुमार को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ गया। 


बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अपार प्रसन्नता का विषय है कि वैचारिक रूप से दिवालिया NDA सरकार बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की हमारी माँग को एकदम सिरे से खारिज करती थी, सदन में  किसी भी सूरत में डोमिसाइल नीति लागू नहीं करने का दंभ भरती थी अब वही लोग हमारी अन्य योजनाओं की भाँति इस घोषणा की भी नकल कर रहे है।


तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि स्पष्ट है कि 20 वर्षों की इस नकलची एनडीए सरकार की अपनी कोई नीति, दृष्टि और विजन नहीं है। जिस सरकार को 20 सालों में यह नहीं सूझा कि क्या करना है क्या नहीं करना उसे हमारे इशारों, मांगों और घोषणाओं पर नाचते देख बिहारवासियों को अच्छा लग रहा है।


उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली की फ्री यूनिट, सरकारी नौकरी, रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों, आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, युवा आयोग का गठन अथवा एक करोड़ रोजगार का विषय हो। 20 सालों की इस थकी-हारी कालग्रस्त सरकार ने हमारी हर घोषणा, योजना, दृष्टि एवं मांग की नकल कर चुनावी वर्ष में आनन-फानन में ये घोषणा की है। विपक्ष से इनका ये डर अच्छा है। मुख्यमंत्री बताएं कि सरकार को विपक्ष की घोषणाओं की कॉपी और नकल कर कैसा लग रहा है?