ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

bihar city bus : बिहार में चलेंगे 166 सिटी बस, महिलाओं और छात्रों को बड़ी छूट; इस ऐप से बना सकते हैं पास

bihar city bus : पास लेने के लिए अब बस के अंदर ही नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि मोबाइल पर भी पास उपलब्ध होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के चलो एप के माध्यम से मोबाइल मासिक पास खरीदी जा सकती है।

24-Mar-2025 08:48 AM

By First Bihar

bihar city bus : बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब बिहार में सिटी बस में महिलाओं और विद्यार्थियों को रियायती पास की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा एसी और नॉन एसी बस दोनों में उपलब्ध कराई गई है। यह बिहार के सभी जिला मुख्यालय में लागू होगी। सूबे के अंदर महिलाओं के अलावा कॉलेज और स्कूल के छात्राओं के लिए पास की सुविधा होगी। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर समुदाय को भी सिटी बस में पास मिलेगा।


जानकारी के मुताबिक, बिहार में 166 सिटी बस शुरू होने जा रही है। इनके अलावा पहले से चल रहे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के तमाम बसों में यह सुविधा दी गयी है। एसी और नॉन एसी बस में पास का शुल्क क्या होगा, इसकी सूची जारी कर दी गयी है। महिलाओं को सिटी बस में विशेष छूट मिलेगी। सीट आरक्षण के साथ ही शुल्क भी कम लगेगा। पास के लिए पैसेंजर चाहे तो मासिक पास के साथ एक दिन का भी पास ले सकते हैं।


वहीँ, पास लेने के लिए अब बस के अंदर ही नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि मोबाइल पर भी पास उपलब्ध होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के चलो एप के माध्यम से मोबाइल मासिक पास खरीदी जा सकती है। इसके साथ ही कार्ड पास सभी बसों में उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही ऑफलाइन पास बांकीपुर बस स्टैंड पर भी उपलब्ध है। 


पैसेंजर की सुविधा के लिए सिटी बस में उपलब्ध बार कोड को स्कैन कर टिकट राशि का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। कार्ड के माध्यम से यात्री किसी भी मार्ग पर टिकट का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।


मासिक पास का कितना किराया

श्रेणी - नॉन एसी - एसी

सामान्य - 600 - 900

महिला - 550 -850

ट्रांसजेंडर - 550 - 850

छात्र - 500 - 750

छात्रा - 450 - 700


सभी सिटी बस में पास की सुविधा मिलेगी। पास के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से बनवा सकते हैं। मोबाइल मासिक पास खरीद सकते हैं। सभी बसों में कार्ड पास उपलब्ध है।बांकीपुर बस स्टैंड जाकर भी पास प्राप्त किया जा सकता है।


इधर, बस कहां तक पहुंची है, इसे अब ट्रैक करके देख सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड की सुविधा दी गयी है। क्यूआर कोड को स्कैन करके बस की ट्रैकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही मोबाइल से बस का लाइव लोकेशन भी देखा जा सकता है। पैसेंजर की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गयी है। सभी बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। जीपीएस सिस्टम से बस का रियल टाइम लोकेशन देखा जा सकता है।