ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे में गिर गया बच्चा, बुडको ने कंपनी पर लगाया 5.5 करोड़ का जुर्माना

पटना के राजीव नगर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी घटना होते-होते बच गयी। जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने से लोग काफी परेशान हैं।

19-Mar-2025 02:50 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना राजीव नगर में हुई, जहां पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। बच्चा ई-रिक्शा में सवार था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सही समय पर बच्चे को बचा लिया गया। इस बात की जानकारी जब बुडको के अधिकारी अनिमेष कुमार पाराशर को हुई तो उन्होंने कंपनी पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। अब कंपनी को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। 


नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा को साफ रखने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हालांकि, इस काम में लगी कंपनियों की लापरवाही के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। राजीव नगर के रोड नंबर 23 पर पाइप बिछाने के लिए कई महीनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।


घटना के बाद, जांच में पाया गया कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इस पर बुडको ने कंपनी पर 5.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की है। यह काम वीए टेक वाबाग लिमिटेड को सौंपा गया था, जो पिछले एक महीने से गड्ढा खोदकर छोड़ चुका था।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि काम में देरी और लापरवाही के कारण उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खुदाई के कारण रोजाना ट्रैफिक जाम और आवाजाही में मुश्किलें आ रही हैं, और ठेकेदारों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद काम में कोई तेजी नहीं आई है।


इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले कई महीने से राजीव नगर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के नाम पर सभी सड़कों को खोद दिया गया है। एक जगह काम पूरा होता भी नहीं कि दूसरे जगह पर सड़क को खोद दिया जाता है। पिछले दो महीने से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 100 मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा तक का समय लग रहा है। सबसे खराब स्थिति राजीव नगर नाले की सड़क की है जहं फोर व्हीलर की बात तो छोड़िए टू व्हीलर तक जाना मुश्किल हो गया है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। जब यहां कोई घटना हो जाएगी तब अधिकारियों की नजर इस ओर पड़ती है।