बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 05:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक महीने की मशक्कत के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित (Bihar Voter List Draft 2025) कर दी है। प्रारूप सूची में बिहार में सात करोड़ 24 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। लेकिन इस पर विपक्ष आपत्ति जता रही है। तेजस्वी यादव का आरोप है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब मेरा नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है तो हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे। अब मुकेश सहनी कह रहे हैं कि एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मुंबई में रहती है लेकिन उसका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में डाल दिया गया है। मुकेश सहनी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गयी है।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले दिन से कह रहे हैं कि पुनरीक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है, जो हैं उनका नाम काटा जा रहा है और जो नहीं हैं उनका नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो ड्राफ्ट जारी किया गया है उसमें गड़बड़झाला है। मेरी धर्मपत्नी मुंबई में रहती हैं लेकिन यहां नाम जोड़ दिया गया है। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। देश के प्रत्येक नागरिक को इसे लेकर सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में भी जनता के हित में सड़क पर उतरने का काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट के मुताबिक अभी तक 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। अगर इतने फर्जी वोटर थे तो लोकसभा चुनाव में विजयी सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। पिछला लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची से हुआ था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए के साथ जाने पर कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा, "मैं किसी की चौखट पर नहीं जा रहा हूँ। वे लोग, भाजपा के लोग हमारी चौखट पर जरूर आ रहे हैं कि कैसे वीआईपी हमारे साथ आ जाए। वीआईपी की नाव पर कैसे सवार हो जाएं कि बिहार की सत्ता में आ जाएं। लेकिन, इस बार भाजपा को वीआईपी की नाव पर नहीं बैठाएंगे।"
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...