ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: चुनाव की तैयारियों में जुटे लालू यादव, पटना से आरा के...

Bihar News: चुनाव की तैयारियों में जुटे लालू यादव, पटना से आरा के लिए हुए रवाना

Bihar News: चुनाव नजदीक आते ही लालू प्रसाद यादव पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। शनिवार सुबह वह वैनिटी वैन से पटना से आरा के लिए रवाना हुए, जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे।

16-Aug-2025 10:07 AM

By First Bihar

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी चुनावी पार्टियां सक्रिय हो गई है। ऐसे में आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सुबह-सुबह एक्टिव मोड़ में नजर आए है। लालू यादव अपनी वैनिटी वैन से पटना से आरा के लिए रवाना हुए हैं। 


उनका उद्देश्य इस चुनावी मौसम में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें उत्साहित करना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाना है। आरा पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा, वह पूर्व विधायक अरुण यादव से भी मुलाकात करेंगे, जो इस क्षेत्र में राजद के महत्वपूर्ण चेहरे माने जाते हैं।


राजद प्रमुख की यह सक्रियता यह दर्शाती है कि पार्टी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पिछली बार के मुकाबले इस बार लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी ने बेहतर रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही वे पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में ज्यादा मेहनत करने और जनता से संपर्क बनाने के निर्देश भी देंगे। 


लालू प्रसाद यादव की यह यात्रा चुनावी कैंपेन की शुरुआत मानी जा रही है, जो आने वाले दिनों में और भी तीव्र होने की संभावना है। बिहार के राजनीतिक माहौल में उनकी सक्रियता नए रंग भरने वाली है और राजद कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने का काम करेगी।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट