बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 03:11 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच प्रक्रिया ने बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था, "हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे, जब मेरा ही नाम लिस्ट में नहीं है?" उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
इस पूरे मामले पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक तीखा पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने लिखा, “तेजस्वी जी, आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है। S.I.R ड्राफ्ट में अपना नाम खोजना आपके लिए बहुत मुश्किल लग रहा होगा। आपका नाम 416 नंबर पर ससम्मान पिताजी के साथ दर्ज है, आप देख सकते हैं। अब तो भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए।”
उन्होंने आगे लिखा, “राजद का भ्रम और डर दोनों बार-बार बोगस साबित हो रहा है।” सम्राट चौधरी का यह बयान स्पष्ट रूप से तेजस्वी यादव को कटघरे में खड़ा करता है और चुनावी माहौल में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तल्खी को और बढ़ाता है।
चुनाव आयोग द्वारा स्पष्टता के बाद यह मामला अब विपक्ष के लिए राजनीतिक रूप से उल्टा पड़ता दिख रहा है, और भाजपा इसे 'झूठ का पर्दाफाश' बता रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इस जवाबी हमले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
दरअसल, इस मामले पर चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज कर दिया है। पटना के जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में न केवल शामिल है, बल्कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर दर्ज है। पूर्व में उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर था। प्रशासन ने इसे भ्रामक बयानबाज़ी करार दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...