बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 11:53 AM
By First Bihar
Election Commission of India: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र की बुनियाद माने जाने वाले शुद्ध मतदाता सूची की तैयारी में लगे चुनाव कर्मियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने Booth Level Officer (BLO) और BLO पर्यवेक्षकों (Supervisors) के वार्षिक मानदेय को दोगुना कर दिया है। साथ ही, Electoral Registration Officer (ERO) और Assistant Electoral Registration Officer (AERO) के लिए भी पहली बार मानदेय की व्यवस्था की गई है। यह फैसला उन सभी कर्मियों के अथक परिश्रम और समर्पण को मान्यता देने के लिए लिया गया है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, BLO का वार्षिक मानदेय ₹6000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दिया गया है। मतदाता सूची संशोधन के लिए BLO को मिलने वाला प्रोत्साहन ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 कर दिया गया है। वहीं BLO पर्यवेक्षक का मानदेय ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया गया है। इससे पहले ERO और AERO को कोई मानदेय नहीं मिलता था, लेकिन अब AERO को ₹25,000 और ERO को ₹30,000 की सम्मान राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछली बार इस तरह का संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था।
इसके अतिरिक्त, आयोग ने बिहार से शुरू हो रहे विशेष तीव्र पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) में भाग लेने वाले BLO को ₹6,000 की विशेष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। यह निर्णय आयोग के उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें फील्ड स्तर पर कार्यरत चुनाव कर्मियों को उचित पारिश्रमिक देकर उन्हें सशक्त बनाने और चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई देती है।
यह पहल न केवल मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में लगे कर्मियों का उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि देशभर में लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...