मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
03-Aug-2025 04:35 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने अपना 5वां स्थापना दिवस पटना के होटल ताज में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य साइंटिफिक कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेत्र सहायक और नेत्र चिकित्सक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार थे, जबकि पुलिस महानिदेशक विनय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. बंदना तिवारी और डॉ. रत्नेश रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। डॉ. तिवारी ने बताया कि दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने बिहार को नेत्र चिकित्सा में कई अत्याधुनिक तकनीकें और सुविधाएँ प्रदान की हैं। अस्पताल में रेटिना के इलाज के लिए एलकॉन कॉन्स्टेलेशन मशीन, कार्ल Zeiss का लूमेरा 700 माइक्रोस्कोप, OCT और वाइड फील्ड फंडस कैमरा जैसी विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा कंटोरा विज़न लसीक लेज़र, पेंटाकैम और कॉलेजन क्रॉस लिंकिंग जैसी नई तकनीकें भी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य अतिथि जीवेश कुमार ने अपने संबोधन में दृष्टिपुंज परिवार को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अस्पताल ने राज्य के लोगों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएँ अपने ही शहर में उपलब्ध कराकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे संस्थानों को हरसंभव सहयोग देगी ताकि बिहार स्वास्थ्य सेवाओं में देश में अग्रणी बन सके। डॉ. तिवारी ने भरोसा दिलाया कि दृष्टिपुंज अस्पताल भविष्य में भी आँखों की हर जटिल से जटिल बीमारी का उन्नत इलाज देकर मरीजों की सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा में नए शोध और तकनीकों पर भी विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।