बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Jul-2025 07:38 PM
By First Bihar
PATNA: 26.26 करोड़ की लागत से दरभंगा के पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर बनेगा। दरभंगा के धेरूख ग्राम में कमला नदी पर 26.26 करोड़ की गेटेड वीयर परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। इस परियोजना से बाढ़ पर नियंत्रण, जल संसाधन और सिंचाई में सुधार होगा। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया को दी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर (Gated Weir) एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में अब हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...