बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Aug-2025 12:33 PM
By First Bihar
BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने त्योहारों के मौसम में विशेष बस सेवा चलाने की घोषणा की है। इस सेवा के लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होगी, जबकि बसें 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलाई जाएंगी।
यह विशेष बस सेवा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, लखनऊ, सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों से बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा तक चलाई जाएगी। बीएसआरटीसी ने इस पहल का प्रचार बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है और अखबारों में फुल पेज विज्ञापन के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
निगम के अनुसार, इन शहरों के बीच हर दिन एसी और डीलक्स बसों का परिचालन किया जाएगा, जिससे प्रवासी यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। बुकिंग के लिए यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर जाकर अपने टिकट एडवांस में खरीद सकते हैं।
इस साल त्योहारों की तिथियों को देखते हुए यह सेवा बेहद अहम मानी जा रही है। 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, 2 अक्टूबर को दशहरा, 20 अक्टूबर को दिवाली, और 28 अक्टूबर को छठ पूजा का अर्घ्य है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौटते हैं।
रेलवे की सीमित सुविधा और त्योहारों के समय ट्रेन टिकट की भारी किल्लत को देखते हुए यह बस सेवा काफी राहत दे सकती है। हालांकि, दिल्ली, यूपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में रह रहे लाखों प्रवासी बिहारियों की संख्या इतनी अधिक है कि इस अतिरिक्त सुविधा से सभी को राहत मिलेगी, यह कहना मुश्किल है। बीएसआरटीसी ने यह भी जानकारी दी है कि त्योहारों के मद्देनज़र यह सेवा लगभग ढाई महीने तक निर्बाध रूप से चलाई जाएगी और यात्रियों की सुविधा के अनुसार कई शहरों को जोड़ा गया है। इससे ना केवल ट्रेनों की भीड़ कम होगी, बल्कि लोगों को अपने घरों तक पहुँचने का एक वैकल्पिक साधन भी मिलेगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...