NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
17-Nov-2025 09:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। 19 नवंबर को एनडीए के विधायकों की बैठक होगी। जिसमें नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण होगी। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी हो रही है और इसी बीच केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।
बीजेपी ने रातोरात दोनों जेडीयू नेताओं को दिल्ली बुलाया है। जेडीयू के दोनों वरीय नेता चार्टड प्लेन से पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान भी कर गये हैं। बीजेपी के बुलावे के बाद अब सवाल यह निकलकर सामने आ रहा है कि क्या सरकार बनाने में पेंच फंस गया है? इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। लेकिन कयास यही लग रहा है कि कही ना कही कोई बात है जो अचानक बीजेपी के बुलावे के बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
बता दें कि बिहार चुनाव के रिजल्ट आने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। 19 नवंबर को एनडीए के विधायकों की बैठक होगी। जिसमें नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होगी। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले 19 नवंबर को नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे जिसके बाद सत्रहवीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक आज संपन्न हुई। 15 मिनट चली कैबिनेट की बैठक में 3 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद कैबिनेट की अनुशंसा को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपा। इस दौरान सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। 22 मिनट राजभवन में रहने के बाद सीएम नीतीश आवास पर लौट गये जहां उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक की।
सरकार बनने में फंसा पेंच? BJP ने ललन और संजय झा को दिल्ली तलब किया LIVE https://t.co/41CJ9l6NPj
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 17, 2025