ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar Weather: बिहार में गर्मी से होगा हाल बेहाल, तापमान पहुंचेगा 40°C के पार..लू से बचने के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: मार्च महीने के खत्म होते-होते बिहार में गर्मी ने दस्तक दे दी है। धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लू चलने की संभावना बनी है।

26-Mar-2025 07:37 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Weather: बिहार में बारिश होने की वजह से गर्मी का असर कम था लेकिन अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। चटक धूप की वजह से दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।


पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के शेष दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बादलों के न दिखने और सूरज की तेज किरणों के कारण तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बिहार का अधिकतम तापमान जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ माध्यम से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में स्थित है। इसके अतिरिक्त, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर स्थित है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर केरल तक एक ट्रफ रेखा भी मौजूद है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।


आज यानी 26 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क ही रहेगा। आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप महसूस होगी। मंद मंद पछुआ हवा भी चलेगी। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 32-38°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में में 1-3°C क्रमिक वृ‌द्धि होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।