ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar weather: भागलपुर, बांका, मुंगेर समेत 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar weather: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भागलपुर, बांका, मुंगेर समेत 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।

23-Mar-2025 07:21 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से जारी मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता आने की उम्मीद है। बारिश और तेज हवाओं के बाद अब प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च के बाद से बिहार में बारिश नहीं होगी पर और तेज धूप देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


आज बिहार के 12 जिलों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन, व्रजपात और हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा चलती रहेगी।


आज यानी 23 मार्च को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात के साथ हल्की मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में झोंकों के साथ हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।