ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, पारा हुआ हाई, बचाव के लिए IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब गर्मी से बचाव की तैयारियां शुरू कर दें।

25-Mar-2025 07:18 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Weather: मार्च का महीना अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में मौसम में बदलाव साफ देखा जा रहा है। हाल ही में हुई बारिश का दौर अब थम चुका है। अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी कुछ दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब गर्मी से बचाव की तैयारियां शुरू कर दें।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में धूप और तेज होगी, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब गर्मी से बचाव के उपाय शुरू कर दें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जिससे लू चलने की संभावना भी बनी रहेगी। विभाग ने लोगों को हल्के व सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में तेज धूप से बचने की सलाह दी है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है। जिससे बिहार का आसमान पूरी तरह साफ है। इस दौरान पश्चिमी और पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है।


इसके अलावा, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर नहीं पड़ रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रह सकता है। वहीं, पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का एहसास और अधिक होने की उम्मीद है।