बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
17-Mar-2025 09:31 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather News: बिहार के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना है। 19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पटना, सीतामढ़ी, भागलपुर समेत कुछ जिलों में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। राज्य में पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कई जिलों में 35 से 36 तक डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन अब कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है।
आज (सोमवार) को तापमान कुछ कम रहेगा। सोमवार को दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। रविवार को राज्य के कई जिलों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी पटना के कुछ क्षेत्रों के अलावा भोजपुर, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हल्की बारिश हुई है। जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री कम हुआ है।
सोमवार की सुबह मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कई जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हं। हालांकि इन जिलों में वर्षा होने का समय आज (सोमवार) सुबह 3:00 बजे से सुबह के 6:00 तक ही बताया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3.8 किलोमीटर से 5.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी और उसका असर बिहार में दिख सकता है। 21 और 22 मार्च को दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।