बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Aug-2025 07:49 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की सक्रियता ने अब तक कई जगहों पर भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश और बाढ़ ने पटना, भागलपुर, बेगूसराय समेत सात जिलों को टापू बना दिया है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, घाघरा, सोन, कमला, अधवारा और कनकाई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 अगस्त के लिए उत्तर बिहार के आठ जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और मधुबनी में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत 11 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
पिछले 24 घंटों में शिवहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कटिहार में 140 मिमी, नालंदा में 70 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश हुई। मॉनसून की द्रोणिका दरभंगा से होकर गुजर रही है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के कारण 14 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी है, जबकि सीतामढ़ी, मधुबनी और कटिहार में आंधी-तूफान के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में इस मॉनसून सीजन में अब तक 25% कम बारिश (444.7 मिमी बनाम सामान्य 590.4 मिमी) दर्ज की गई है, लेकिन अगस्त में सक्रियता से खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गंगा नदी पटना में दीघा घाट पर 51.62 मीटर और गांधी घाट पर 50.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर में सुल्तानगंज के पास गंगा का पानी एनएच-80 तक पहुंच गया, जिससे सड़क यातायात बंद है। नवगछिया में 15 करोड़ रुपये की लागत से बना रिंग बांध का 70% हिस्सा बह गया, जिससे गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। बेगूसराय में बाढ़ के कारण 137 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 अगस्त तक बंद हैं। भागलपुर, बक्सर, मुंगेर, वैशाली, खगड़िया और बेगूसराय में बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस गया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि अब तक 11 लोगों की मौत (4 भागलपुर, 6 बेगूसराय, 1 वैशाली) हो चुकी है।
पटना में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दोपहर में 25-30 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। सोमवार को छपरा में 34.1°C के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। उमस बनी रहेगी, लेकिन बारिश से हल्की राहत मिल सकती है।
आपदा प्रबंधन विभाग और NDRF की 14 टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं, जिनमें दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी और नालंदा में टीमें तैनात हैं। पटना में 35 नावें और भागलपुर में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा शिविर सक्रिय हैं। बक्सर में गंगा के जलस्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन पुनपुन नदी का स्तर बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। आपात स्थिति के लिए पटना जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2210118) उपलब्ध है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...