बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2025 07:35 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने फिर से अपना रंग बदल लिया है और ऐसे में आज मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 21 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सोमवार को पटना समेत कई इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, हालांकि देर रात कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी। लेकिन बिहार के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरी गर्मी का कहर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसका हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जो बिहार में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा सकता है। खासकर 21 अगस्त के बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं।
इस बारिश के बावजूद, बिहार में इस मानसून सीजन में बारिश की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक राज्य में केवल 498.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 666.9 मिमी से करीब 25% कम है। यह कमी कई जगहों पर खेती और पानी की उपलब्धता पर असर डाल सकती है। सोमवार को दरभंगा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 33.0 डिग्री और बांका में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है और बूंदाबांदी भी पूरी तरह से राहत नहीं दे पा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...