चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
26-Jul-2025 11:32 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक इस स्थिति के बने रहने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, लेकिन तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ लाइन मध्य बिहार से होकर गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इस टर्फ लाइन के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार, 26 जुलाई को पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, बेगूसराय, रोहतास, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा, अरवल, लखीसराय, नवादा और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी है।
इधर लगातार बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक और बूढ़ी गंडक जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खासकर पटना, गया, जहानाबाद और मुंगेर जैसे क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर चुका है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।