बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Aug-2025 07:30 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून का तांडव लगातार जारी है और ऐसे में 6 अगस्त को अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों (सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सिवान, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार और बांका) में भारी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही इन जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना, गया, भोजपुर और बक्सर जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में आंशिक बादल छाए हैं और हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार यह बारिश का सिलसिला 11 अगस्त तक जारी रह सकता है।
गंगा, कोसी, गंडक, बागमती और महानंदा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। 5 अगस्त को गंगा नदी भागलपुर में खतरे के निशान (33.88 मीटर) से 0.45 मीटर ऊपर थी, जबकि कोसी नदी सुपौल में 1.5 मीटर और खगड़िया में 0.8 मीटर ऊपर बह रही थी। नेपाल और उत्तर बिहार में लगातार बारिश ने नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ा दिया है। बिरपुर बैराज से 5 अगस्त को 5.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो 56 साल में सबसे अधिक है। भागलपुर, बक्सर और पटना के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे 16.28 लाख लोग प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
मंगलवार को पटना में तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 25.4 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) दर्ज किया गया, जबकि AQI 60 रहा। मुजफ्फरपुर (30.4°C, AQI 50), गया (31.5°C, AQI 62), पूर्णिया (32.5°C, AQI 33) और भागलपुर (33.5°C, AQI 64) में भी बारिश और उमस का मिश्रित असर देखा गया।
आपदा प्रबंधन विभाग ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत शिविर शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 अगस्त को आपातकालीन नियंत्रण कक्ष का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को तटबंधों की 24x7 निगरानी के निर्देश दिए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और हेल्पलाइन नंबर (0612-2292024) सक्रिय है। लोगों से नदियों के किनारे न जाने और बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील की गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...