ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: 14 अगस्त तक बिहार के इन जिलों में मूसलाधार वर्षा का...

Bihar Weather: 14 अगस्त तक बिहार के इन जिलों में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट, अगले 2-3 घंटे कई जगहों पर भीषण बारिश को लेकर भी IMD ने चेताया..

Bihar Weather: बिहार में 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का खतरा..

12-Aug-2025 02:07 PM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मानसून ने रफ़्तार पकड़नी शुरू कर दी है और ऐसे में अब पटना मौसम विभाग ने 13 और 14 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान जैसे जिलों में 13 अगस्त को मूसलाधार बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई है, जिसके चलते लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। खासकर खुले में काम करने वालों को अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।


बिहार में 14 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने इस दिन 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगले कुछ घंटों में पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर में तेज बारिश की संभावना है। लोगों से घरों में रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।


बताते चलें कि लगातार बारिश ने बिहार की नदियों को उफान पर ला दिया है। गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, फल्गु और सोन जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कुछ गांवों में पानी घरों तक पहुंच चुका है, जिसके कारण लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग रात-दिन भय के साये में जी रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता ने लोगों की चुनौतियों को और भी बढ़ा दिया है।


बिहारवासियों के लिए यह समय सावधानी और जागरूकता का है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदियों या निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता ली जा सके।