ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पछुआ हवा से बढ़ेगी कनकनी

प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही है। तेज पछुआ हवाओं और वातावरण में बढ़ती नमी ने तापमान में उतार-चढ़ाव ला दिया है।

Kal Ka Mausam

15-Feb-2025 06:00 AM

By First Bihar

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को तेज पछुआ हवाओं ने प्रदेश के वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे शाम के बाद ठंड का असर महसूस किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा।


मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार, प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी वातावरण शुष्क हो रहा है, तो कभी पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है। इस तरह की स्थिति फरवरी माह के अंत तक जारी रहने की संभावना है।


औरंगाबाद रहा सबसे गर्म स्थान

गुरुवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान औरंगाबाद रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


राजधानी का तापमान:

अधिकतम: 29.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम: 16.5 डिग्री सेल्सियस

हवा में आर्द्रता: 70%

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहे हैं, जो आने वाले दिनों में भी बने रहने की उम्मीद है।


भागलपुर का मौसम आज

भागलपुर में सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप खिली रहेगी।

अधिकतम तापमान: 26.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस

तेज पछुआ हवाओं के साथ दिन में गर्मी का अहसास होगा, जबकि शाम से ठंड का असर बढ़ जाएगा।


किसानों की बढ़ी चिंता

प्रदेश में तेज धूप और पछुआ हवाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम का यह मिजाज रबी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खासतौर पर गेहूं, सरसों, चना, मसूर और आम फसलें प्रभावित हो रही हैं।


फसल पर प्रभाव

दलहनी फसलें: चना और मसूर में फूल झड़ने की समस्या हो रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।

गेहूं: मिट्टी की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिसके कारण सिंचाई जल्दी करनी पड़ रही है।

सरसों और आम: न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


किसान विशेषज्ञों की राय

किसानों और विशेषज्ञों का कहना है कि रबी फसलों के लिए ठंडा मौसम और ओस जरूरी होता है।

आदर्श तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम।

वर्तमान में न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।


क्या करें किसान?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसानों को फसलों की सिंचाई और पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, तापमान के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए खेती के नए तरीकों को अपनाने की आवश्यक्ता ज्यादा है। प्रदेश में बदलता मौसम न केवल ठंड का अनुभव दे रहा है, बल्कि फसलों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों को सतर्क रहने और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह का पालन करने की आवश्यकता है।