चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
23-Jul-2025 06:22 PM
By First Bihar
BIHAR: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज दे दिया कि हिम्मत है तो तेजस्वी लखीसराय से चुनाव लड़कर दिखाये। विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज के युवराज को मेरी खुली चुनौती!..
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि सदन की मर्यादा को अपशब्दों से रौंदने वाला, जनता की समस्याओं पर मौन और अपनी वंशवादी राजनीति पर गर्व करने वाले तेजस्वी यादव जी, सुन लीजिए हिम्मत है तो लखीसराय आकर चुनाव लड़िए! सोने की चम्मच मुंह में लेकर जन्म लेने वाले, जन्मदिन भी चार्टर्ड प्लेन में मनाने वाले, जनता की धूल से दूर रहने वाले युवराज को ये भ्रम हो गया है कि सत्ता खानदानी विरासत है। लेकिन 2025 में जनता का जनादेश, आपके घमंड का समाधि बनेगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपके लिए लोकतंत्र महज़ एक पारिवारिक दुकान है। ये कोई आरामगाह नहीं — ये जनता का रणक्षेत्र है। यहां जिन्न नहीं, जनबल चलता है। यहां तीन तिकड़म नहीं, सेवा और समर्पण बिकता है। जिन्होंने जीवन में संघर्ष का स्वाद तक नहीं चखा, वे जनसेवा की बात कर रहे हैं ? 2025 में जनता बताएगी कि “वंश” नहीं, “कर्म” जीतता है। याद रखना तेजस्वी जी, लखीसराय की मिट्टी, घमंड को हर बार चूना लगाती है। आओ लखीसराय के मैदान में फिर देखो कैसे लोकतंत्र का असली पाठ जनता पढ़ाती है।