बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
25-Mar-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar Teachers Transfer: बिहार की महिला टीचर के लिए यह काफी काम की खबर है। अब लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी महीने में कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, पुरुष शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। इसकी वजह यह है कि उनसे पहले प्रधान शिक्षक प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने सोमवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए यह बताया कि सूबे में एक महीने से अंदर वैसी महिला टीचर जो दूरी की वजह से अपना ट्रांसफर चाहती है उनका लिस्ट जारी कर दिया जाएगा यानी लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी माह में कर दिया जाएगा।
इसके अलावा जब शिक्षा सचिव से पुरुष शिक्षकों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि फिलहाल इसको लेकर विभाग से तरफ से कोई योजना नहीं बनाई गई है। जल्द ही इस विषय पर भी काम किया जाएगा। अभी फिलहाल पुरुष शिक्षकों को इंतजार करना होगा। उनसे पहले प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा।
इधर, शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में शिक्षकों के अंतर जिला स्थानान्तरण के लिए 24 मार्च को विभागीय स्थापना समिति की बैठक हुई। जिसमें शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव के अलावे प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की निदेशक साहिला, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक संजय कुमार चौधरी, माध्यमिक शिक्षाक के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी मौजूद थे। इस बैठक में शिक्षकों के तबादले से जुड़े मामले पर चर्चा हुई।