ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher Transfer: जिला स्तर पर शिक्षकों का तबादला इसी माह से,...

Bihar Teacher Transfer: जिला स्तर पर शिक्षकों का तबादला इसी माह से, म्युच्युअल ट्रांसफर का विकल्प बंद होगा

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। शिक्षा विभाग नई गाइडलाइन जारी करेगा। अब म्युच्युअल ट्रांसफर का विकल्प बंद होगा। जानें पूरी डिटेल।

18-Aug-2025 07:15 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के शिक्षकों के लंबे समय से लंबित तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक इसी माह से जिला स्तरीय स्थापना समिति के माध्यम से शिक्षकों को तबादले का मौका मिलेगा। इसके लिए विभाग अगले एक सप्ताह के भीतर विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा।


नए नियमों के तहत शिक्षकों को पुनः आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि इस बार पारस्परिक तबादला (म्युच्युअल ट्रांसफर) का विकल्प बंद कर दिया जाएगा। अब केवल जिला स्थापना समिति के माध्यम से ही तबादले किए जाएंगे।


एक लाख से अधिक शिक्षक कर रहे हैं इंतजार

वर्तमान में बिहार में एक लाख से ज्यादा शिक्षक अपने तबादले का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर शिक्षक अंतरजिला ट्रांसफर चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हाल ही में जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी ही जिले के भीतर तबादले की सिफारिश करेगी। वहीं अंतरजिला तबादले के लिए शिक्षकों से तीन जिलों का विकल्प लिया जाएगा। आवेदन में दिए गए विकल्पों में से किसी एक जिले में तबादला किया जाएगा।


23 हजार से ज्यादा म्युच्युअल ट्रांसफर हो चुके हैं

शिक्षा विभाग ने बताया कि अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 23,578 शिक्षकों का म्युच्युअल ट्रांसफर किया जा चुका है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई थी। इसमें समान कोटि के शिक्षक आपसी सहमति से एक-दूसरे की जगह स्थानांतरण लेते हैं।


फिलहाल यह विकल्प अभी भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध है और शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन नई गाइडलाइन जारी होने के बाद यह अवसर समाप्त हो जाएगा और तबादले केवल स्थापना समिति की सिफारिश पर ही होंगे।