बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार
05-Aug-2025 04:55 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफऱ-पोस्टिंग को लेकर की गई शिकायत के निबटारे को लेकर समय तय कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ ने 1-10 सितंबर तक हर हाल में शिक्षकों के स्थानांतरण-पदस्थापन का कार्य पूर्ण करने को कहा है.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज सभी जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें शिक्षकों से प्राप्त स्थानांतरण संबंधी शिकायतों के निष्पादन करने को कहा है. अपर मुख्य सचिव ने कहा है की ट्रांसफर को लेकर जो शिकायत है, उसकी समीक्षा 31 अगस्त तक कर लें. स्थानांतरण-पदस्थापन की कार्रवाई हर हाल में एक से लेकर 10 सितंबर तक पूर्ण करें .
एस. सिद्धार्थ ने अपने पत्र में कहा है कि विशेष समस्या के कारण शिक्षकों से ई-शिक्षा कोष पर स्थानांतरण संबंधी शिकायत दर्ज करने को कहा गया था. इस आलोक में शिक्षकों द्वारा दिए गए शिकायतों का निष्पादन करें. जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति शिकायत का निष्पादन करेगी. इसके बाद स्थानांतरण पदस्थापन आदेश निर्गत किया जाएगा .वहीं अंतर जिला स्थानांतरण- पदस्थापन की समीक्षा जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति करेगी .इसके निष्पादन को लेकर अपनी अनुशंसा प्राथमिक शिक्षा के निदेशक को भेजी जाएगी. इस आलोक में निदेशक प्राथमिक शिक्षा के द्वारा अंतर जिला स्थानांतरण आदेश निर्गत किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा है कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश का पालन करें और स्थानांतरण पदस्थापन का आदेश जारी करें.