बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Aug-2025 02:03 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. इस वजह से कई ऐसे सरकारी विद्यालय हैं, जो शिक्षक विहीन हो गए हैं. वहां से सभी शिक्षकों ने अपना स्थानांतरण करा लिया. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ की समीक्षा में पाया गा है कि 29 विद्यालय में एक भी शिक्षक कार्यरत्त नहीं हैं. 354 ऐसे विद्यालय हैं जहां मात्र एक शिक्षक हैं. शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि इन स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें.
सभी जिलाधिकारियों को दिया गया जिम्मा
शिक्षकों के स्थानांतरण से कई विद्यालय खाली हो गए हैं. बिना शिक्षक के स्कूल हो गए हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा में पाया है कि विशेष परिस्थिति के कारण हुए स्थानांतरण पदस्थापन की कार्रवाई से कुछ विद्यालय शिक्षक विहीन या एक-दो शिक्षक रह गए हैं. जबकि कुछ विद्यालयों में छात्र शिक्षा के अनुपात 40 से अधिक है. अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है. साथ ही मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषय वार शिक्षकों को रखना है .ऐसे में आप अपने स्तर से इसकी समीक्षा करें एवं तत्काल अस्थाई प्रतिनियुक्ति के माध्यम से शिक्षक विहीन विद्यालय या जहां शिक्षक कम हैं उसमें शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें .
14 हजार से अधिक विद्यालय में काम से ज्यादा शिक्षक
बता दें, जमुई में ऐसे चार स्कूल हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. गोपालगंज में दो, गया में एक, बक्सर में एक, भोजपुर एक, बांका में तीन, औरंगाबाद में एक, मुंगेर में चार, मधुबनी में एक, नालंदा में एक, पश्चिम चंपारण में चार, पटना में एक, पूर्वी चंपारण में एक ,रोहतास में एक, शिवहर में एक और सीतामढ़ी में दो स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. इस तरह से बिहार के 29 ऐसे स्कूल हैं जो शिक्षकविहीन हो गए हैं. इसके साथ ही 354 विद्यालयों में मात्र एक-एक शिक्षक हैं. 2977 विद्यालयों में 2-2 शिक्षक हैं,जबकि 14213 विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक-छात्र अनुपात से अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...