ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / patna-news / बिहार में जल्द होगी एक लाख शिक्षकों की बहाली, महिलाओं को मिलेगा आरक्षण...

बिहार में जल्द होगी एक लाख शिक्षकों की बहाली, महिलाओं को मिलेगा आरक्षण का लाभ, अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया तेज

TRE-4 के तहत बिहार सरकार जल्द एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। अभ्यर्थियों ने समयसीमा और STET की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।

28-Jul-2025 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षक बनने के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। बिहार में अब जल्द ही एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। TRE-4 के तहत शिक्षक बहाली प्रक्रिया  जल्द ही शुरू होगी। राज्य की महिला अभ्यर्थियों को इसमें आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बात की जानकारी नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। 


वही जेडीयू के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही है। चौहान एस ने सवाल किया है कि ये जल्द कब होगा? इसकी कोई तय सीम है या बस चुनाव के चलते घोषणा की जा रही है? चुनाव से पहले BPSC_TRE4 को पूरा करना होगा और वो भी डोमिसाइल_नीति के साथ। अब बिहार के युवाओं को फिर से ठगने का काम नहीं चलेगा। 


जबकि एक्स यूजर सागर कुमार कहते हैं कि TRE 4 से पहले STET का भी होना चाहिए सर..क्योंकि हम लोग 2022-24 सेशन वाले है। हमलोग के सामने से टीआरई 123 निकल गया अब एसटीईटी नहीं होगा तो टीआरई 4 भी निकल जाएगा या जिससे हमलोग के साथ अन्याय होगा क्योंकि किसी को 4 मौका और किसी को एक भी नहीं तो कृपया आपसे विनती है STET लिया जाए। वही रवि कुमार ने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री जी कृपया कर के चुनाव से पूर्व TRE 4 की प्रक्रिया पूर्ण करने कि कृपा करें 🙏 हम 2.8 लाख नये अभ्यर्थी stet 2024 परीक्षा उत्तीर्ण कर के साल भर से प्रतीक्षा कर रहे हैं।