बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Aug-2025 12:29 PM
By First Bihar
Bihar Teacher News: तीन सरकारी शिक्षिका ने ऐसा कांड किया कि केस दर्ज करने का आदेश देना पड़ा. यह मामला पटना जिले का है, जहां जिलाधिकारी ने तीन महिला शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. साथ ही तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने तीन शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके विरुद्ध बीएलओ के रूप में योगदान समर्पित नहीं करने का आरोप था। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर ने इस संबंध में प्रतिवेदित किया था। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इन तीनों शिक्षिकाओं के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
बीएलओ के रूप में योगदान समर्पित नहीं करने वाले निलंबित शिक्षिका हैं, रूपा कुमारी, शिक्षिका, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह पटना हाई स्कूल-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-399, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र. सलोनी कुमारी, शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, मुरलीचक-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-211, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और अनुपमा भारती, शिक्षिका, राजकीय कन्या उच्च मा०वि०, शास्त्रीनगर-सह-बी०एल०ओ०, बूथ सं०-48, 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.
इन सभी शिक्षिकाओं को बी०एल०ओ० के रूप में योगदान नहीं किये जाने, निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में असहयोग एवं स्वेच्छाचारिता, कार्यों में घोर लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन के आलोक में निलंबित किया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...