ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बहुत बड़ा फैसला, बिहार में शिक्षक बहाली...

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बहुत बड़ा फैसला, बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल होगा लागू

बीते कई दिनों से शिक्षक अभ्यर्थी सरकार से डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे थे। इनकी मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विचार किया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने शिक्षक अभ्यर्थियों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है।

04-Aug-2025 03:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी आ रही है। बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू होगा। TRE-4 से नया नियम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का ऐलान किया है। बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू होने को लेकर अब कैबिनेट की मुहर लगेगी। जिसके बाद शिक्षक भर्ती में अब पहले बिहारी को मौका मिलेगा तब ही बाहरी को अवसर दिया जाएगा। 


पिछले कई दिनों शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। पटना में आए दिन आंदोलन कर रहे थे। लगातार धरना-प्रदर्शन, विरोध मार्च कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी नीतीश सरकार की इस घोषणा से काफी खुश हैं और मुख्यमंत्री नीतीश को धन्यवाद दे रहे हैं। 


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स इस बात की घोषणा की है कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है।