ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS ने 'अफसर' के खेल को पकड़...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS ने 'अफसर' के खेल को पकड़ लिया, विशेष निदेशक के खिलाफ शुरू हुआ यह एक्शन, जानें...

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सचिन्द्र कुमार पर गंभीर लापरवाही के आरोप में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के निर्देश के बावजूद आदेशों का पालन नहीं हुआ। निजी स्कूलों को NOC जारी करने में छह महीने की देरी का मामला उजागर हु

01-Aug-2025 12:55 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने एक अधिकारी के खेल को पकड़ लिया. इसके बाद एक्शन के आदेश हुए हैं. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. उक्त अधिकारी पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप हैं. राज्यपाल के आदेश पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. संचालन पदाधिकारी को तीन महीने में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

शिक्षा विभाग के संकल्प में कहा गया है कि, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा सचिन्द्र कुमार ने गंभीर लापरवाही बरती है. अपर मुख्य सचिव ने निजी विद्यालयों को राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था. यह आदेश 2022 में ही दिया गया था. बावजूद इसके ये असंवेदनशील एवं लापरवाह बने रहे. निजी विद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित 63 मामलों में जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी छह माह से लंबित रहने के आरोप हैं. ये आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हैं. 

इसके बाद शिक्षा विभाग ने सचिन्द्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है.  विशेष सचिव सह निदेशक जन शिक्षा अनिल कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किय़ा गया है. विभाग ने कहा है कि तीन महीने में संचालन पदाधिकारी वृदज जांच कर रिपोर्ट दें. 

news image