ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

BIHAR: एक्शन के बाद 977 संविदा कर्मी काम पर लौटे, राजस्व विभाग ने 256 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को किया था बर्खास्त

बिहार राजस्व महा-अभियान में अब तक रैयतों के एक लाख से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। 977 संविदा कर्मियों की वापसी से अभियान को गति मिली है। शिविरों में भारी भागीदारी देखी जा रही है।

Bihar

27-Aug-2025 10:39 PM

By First Bihar

BIHAR: अपनी मांगों को लेकर 10 हजार से ज्यादा विशेष सर्वेक्षण कर्मी हड़ताल पर हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार में राजस्व महाअभियान चला रही है। इनके हड़ताल पर जाने से काम प्रभावित हो रही थी। जिसे देखते हुए विभाग ने राज्य के कुल 38 जिलों के 8481 हलका में सीएससी के माध्यम से कुल 11,549 कर्मियों की सेवा ली। जिसमें कुल 10936 कंप्यूटर ऑपरेटर, अंचल और जिला स्तर पर क्रमशः कुल 537 तथा 76 पर्यवेक्षक है। उधर विभाग ने हड़ताल पर गये विशेष सर्वेक्षण कर्मियों पर कार्रवाई की। अबतक 256 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। विभाग के एक्शन के बाद आज 977 संविदा कर्मी काम पर लौट आए है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है। विभाग द्वारा विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब हालात बदल रहे हैं। 977 संविदा कर्मियों ने अपने–अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे दिया है।


•रैयतों का उत्साह, अब तक एक लाख आवेदन

शिविरों में रैयतों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक एक लाख से अधिक आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा कराए जा चुके हैं। इनमें ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित हैं। अधिकारी मानते हैं कि रैयतों का यह उत्साह इस महाअभियान की सफलता का संकेत है।


•जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 3 करोड़ 60 लाख जमाबंदियों में से अबतक 45 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति रैयतों के बीच वितरित कर दी गई है। शेष प्रतियों का वितरण भी अभियान की अवधि में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।


•सीएससी के भी चार ऑपरेटर प्रत्येक शिविर में

संविदा कर्मियों की हड़ताल और रैयतों की सक्रिय भागीदारी के बीच राजस्व महा–अभियान की व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक शिविर में सीएससी के चार ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे। इससे शिविरों का काम और सुचारू होगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदन तय समयसीमा के भीतर निपटाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।