बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Aug-2025 03:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान की शुरुआत के साथ ही पटना में विशेष सर्वेक्षण अमीनों ने हड़ताल कर दी। इस कदम को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
हड़ताल पर गए अमीनों के लॉगइन अकाउंट बंद कर दिए गए हैं और उन्हें सरकारी कार्यालयों में प्रवेश से रोक दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमीन तत्काल कार्य पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनकी जगह नए अमीनों की भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि यह महाअभियान जमीन के दस्तावेजों में त्रुटियों को सुधारने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें पंचायत स्तर पर कैंप लगाए गए हैं और प्रत्येक कैंप में 10-10 अमीनों की तैनाती की गई है। हड़ताल की जानकारी विभाग को अभियान शुरू होने के अगले दिन मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कुछ अमीन विभाग पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आंदोलन पर चले गए हैं।
इससे पहले, 14 अगस्त को बिहार राजस्व अमीन संघ के प्रतिनिधियों और विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान सरकार ने वाजिब मांगों पर विचार का आश्वासन दिया था और अमीन संघ ने भी भरोसा दिलाया था कि महाअभियान के दौरान कोई भी अमीन हड़ताल पर नहीं जाएगा। लेकिन इसके बावजूद हड़ताल हो गई, जिससे सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...