मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
01-Aug-2025 11:10 AM
By PRABHAT SHANKAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा के बंदरा प्रखंड के रतवारा चौक स्थित माता सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर परिसर में रतवारा ढ़ोली घाट के बूढ़ी गड़क नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे अनशन में राजनीतिक विवाद गहराया। अनशन के संयोजक श्याम किशोर के नेतृत्व में बुधवार से शुरू हुए इस अनशन के दौरान स्थानीय राजद विधायक निरंजन राय भी अनशन स्थल पर पहुंचे और लोगों की मांग पर अनशन में शामिल हो गए।
दरअसल, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राजद सुप्रीमों लालू यादव के हनुमान भोला यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधान पार्षद कारी सोहेव सहित अन्य वरिष्ठ नेता अनशन स्थल पर वार्ता कर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश में जुटे थे। प्रारंभ में सभी नेता अनशन खत्म कराने के लिए वार्ता कर रहे थे, लेकिन जैसे ही विधायक ने अनशन समाप्त करने की बात कही, वहां मौजूद कुछ लोग उग्र हो उठे और तेजस्वी यादव को बुलाने की जोरदार मांग करने लगे।
तेजस्वी यादव और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को बुलाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई, जिसमें "तेजस्वी यादव मुर्दाबाद" और "निरंजन राय मुर्दाबाद" के नारे लगने शुरू हो गए। इन नारेबाजी से माहौल गरमाता गया और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत अन्य नेता विरोध के कारण वहां से बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
राजद नेताओं ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि यदि उनकी पार्टी सरकार में आई तो पुल निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं जिला प्रशासन भी आश्वासन दे चुका है कि जल्द ही पुल का निर्माण होगा। हालांकि आंदोलनकारी पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक श्याम किशोर ने अनशन खत्म करने से साफ इंकार कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर राजद प्रदेश अध्यक्ष के सामने तेजस्वी यादव और निरंजन राय मुर्दाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल हो गया है, जो राजद विपक्ष की राजनीतिक साजिश और असमझदारी के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि पुल निर्माण को लेकर स्थानीय जनता और राजद नेताओं के बीच मतभेद और तनाव बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, अनशन जारी है और आंदोलनकारियों का कहना है कि वे तब तक अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे जब तक पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू नहीं होती। प्रशासन और राजद नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।