बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
24-Mar-2025 07:10 PM
By First Bihar
Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर साल 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड पर इफ्तार का आयोजन किया।
लालू ने खुद पत्र लिखकर लोगों को दावत-ए-इफ्तार में आने का न्योता दिया लेकिन कांग्रेस से कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। लेकिन सिर्फ कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास, विजेन्द्र चौधरी, एजाउल हक नजर आए लेकिन ना तो बिहारी कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू दिखे और ना ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ही नजर आए।
कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने बताया कि सब लोग आए हैं जाकर देखिये ना.. विधायक विजेन्द्र चौधरी, एजाउल हक मौजूद हैं। हमारे प्रभारी बैठक कर रहे हैं। आरजेडी के कार्यक्रम में कांग्रेस बढ़चढ़कर हिस्सा लेती थी फर्स्ट बिहार के संवाददाता प्रेम कुमार के इस इस सवाल पर प्रतिमा दास ने कहा कि 'नो कमेट्स'..
बता दें कि पिछले दिनों बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कांग्रेस की बी टीम के सवाल पर कहा कि कांग्रेस किसी की बी टीम नहीं है। पार्टी इस बार जनता की ए टीम बनकर चुनाव लड़ेगी। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। आज लालू के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोग दबी जुबान पूछ रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक बा ना?
