ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे

BIHAR NEWS : थाने की हाजत में हुई मौत मामले में अब SHO सहित तीन पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

BIHAR NEWS : अब बीते दिनों थाने के हाजत में हुई मौत मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में थानेदार सहित तीन लोगों पर मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद अब इस आदेश को लेकर पुलिस महकमे

BIHAR NEWS

14-Feb-2025 09:50 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। अब बीते दिनों थाने के हाजत में हुई मौत मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में थानेदार सहित तीन लोगों पर मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद अब इस आदेश को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, मुज़फ़्फ़रपुर के कांटी थाना की हाजत में किशोर की मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पर हत्या की प्राथमिकी मृतक की मां ने दर्ज कराई है। जबकि कांटी थाना हाजत में युवक शिवम की मौत के मामले में अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही मिला है। जिसके बाद मृतक शिवम की मां के आवेदन पर कांटी थाना में ही थानाध्यक्ष सहित 3 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


मालूम हो कि 3 फरवरी को कांटी थाना पुलिस ने कलवारी निवासी शिवम झा को बाइक चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया था और 5 और 6 फरवरी की दरम्यानी रात को करीब 3 से साढ़े तीन बजे आरोपी शिवम ने थाना की हाजत में ही कथित आत्महत्या कर लिया था।शिवम की मौत मामले में आसपास के ग्रामीण और कई जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।


मृतक के मां के बयान पर कांटी थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे सहित 3 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें  थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडे, दरोगा एससी के सिंह सहित एक निजी सहायक रघु कुमार पासवान को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। 


इधर इस पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मृतक के मां  रिंकू देवी के आवेदन के आलोक में कांटी थाना के SHO सब इंस्पेक्टर और सहायक पर आरोप लगाया गया था।आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्दी कार्रवाई की जाएगी।