बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
25-Mar-2025 09:48 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार में अभी से गर्मी के तेवर सख्त दिखने शुरू हो गये हैं। मार्च महीने के खत्म होते-होते मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस बार बिहार में भीषण गर्मी के साथ ही प्रचंड लू चलने के आसार हैं। इन सब के बीच बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने पूर्व अपर मुख्य सचिव के के पाठक का एक और फैसला बदला है।
बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, बिहार में स्कूल से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विधान परिषद में शिक्षा मंत्री बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गर्मी की छुट्टियों पर भी सरकार के फैसले पर अपनी बात कही। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में कहा कि इस बार जब स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होगी तो वो पूरी तरह से ही छुट्टी रहेगी। अलग से किसी भी तरह के क्लास नहीं चलेंगे।
यानी इस बार स्टूडेंट को बड़ी राहत यह होगी कि विशेष कक्षाएं नहीं चलेंगी और भीषण गर्मी में उन्हें स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव जब आइएएस अधिकारी के के पाठक थे तो उन्होंने गर्मी की छुट्टी के दौरान भी स्कूल में विशेष कक्षाओं को चालू रखवाया था। पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए स्पेशल क्लास होती थी। जिसका भारी विरोध देखा गया था। लेकिन अब इस फैसले को सरकार ने बदल दिया है।