बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Aug-2025 09:14 AM
By First Bihar
Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार में दिल्ली-गुवाहाटी उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग पर 311 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। जिसकी अनुमानित लागत 8600 करोड़ रुपये है। यह परियोजना छपरा ग्रामीण से सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा और बरौनी से कटिहार तक के रेल खंडों को कवर करेगी।
यह नई रेल लाइन कटिहार में 41.25 किमी, भागलपुर में 40.10 किमी, खगड़िया में 49.80 किमी, बेगूसराय में 70.15 किमी, समस्तीपुर में 15.00 किमी, वैशाली में 38.10 किमी और सारण में 56.39 किमी तक फैली होगी। 30 जुलाई को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और विभागाध्यक्षों ने डीपीआर की समीक्षा की और तकनीकी सुधारों के सुझाव दिए, जिसके बाद इसे जल्द रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
यह मार्ग भारत के सबसे व्यस्त रेल खंडों में से एक है, जहाँ यात्री और मालगाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस परियोजना से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और परिचालन क्षमता बढ़ेगी। परियोजना के तहत कुरसेला के पास कोसी नदी और हाजीपुर के समीप गंडक नदी पर नए रेल पुल बनाए जाएँगे। इसके अलावा 21 बड़े और 82 छोटे पुलों का निर्माण होगा, साथ ही 69 समपार फाटकों को हटाकर लिमिटेड हाइट सबवे बनाए जाएँगे, जिससे सड़क यातायात सुरक्षित होगा।
बछवाड़ा-बरौनी खंड में तीसरी और चौथी लाइन का कार्य 930 करोड़ रुपये की लागत से पहले से चल रहा है और अगले चरण में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा खंड की डीपीआर तैयार होगी। स्वचालित सिग्नलिंग से इस खंड में परिचालन दक्षता बढ़ेगी। यह परियोजना कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्रों में माल ढुलाई की लागत कम करेगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी।
बताते चलें कि बड़हरवा-भागलपुर खंड में तीसरी-चौथी लाइन से रेलवे को प्रतिवर्ष 538 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ और 1341 करोड़ रुपये का व्यावसायिक लाभ होगा। बिहार सरकार ने मई 2025 में रेलवे बोर्ड को छह नई परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा, जिसमें सिवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार खंड और आरा-छपरा के बीच गंगा पर नया रेल पुल शामिल है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...