बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Aug-2025 09:34 AM
By Viveka Nand
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. इस बाद बिहारवासियों को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने 2005 से अब तक किए गए कामों को गिनाया,साथ ही लालू-राबड़ी सरकार पर प्रहार भी किया.
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई बड़ी घोषणाएं भी की. उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में परीक्षा शुल्क को घटकर मात्र ₹100 किया जाएगा. मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा .
बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी. इसके अंतर्गत कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, में दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी .यह सुविधा अगले 4 महीने में उद्योग लगाने वालों को यह सुविधा दी जाएगी . राज्य के सात जिलों किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा एवं अरवल में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोले जाएंगे .बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को दिवाली, छठ, होली के मौके पर दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ जैसे शहरों से घर आने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में बसें चलाई जाएगी, ताकि उन्हें घर आने में असुविधा न हो. साथ ही विशेष ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा .
CM नीतीश ने अपने संबोधन के बाद सोशल मीडिया एक्श पर लिखा, '' राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा। राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...