बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
20-Mar-2025 10:55 AM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक भाई वीरेन्द्र और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी के बीच भिड़ंत हो गई। भाई वीरेन्द्र ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में हुए भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट की जानकारी मांगी. राजद विधायक ने कहा कि मंत्री सर्किल रेट नहीं बता रहे हैं तो लगता है कि दाल में काला है.
भाई वीरेंद्र ने सदन के माध्यम से सवाल उठाय़ा. कहा कि बिहटा में बन रहे एलिवेटेड सड़क एवं हवाई अड्डा निर्माण को लेकर अधिग्रहित भू स्वामियों को पर्याप्त राशि क्यों नहीं दी जा रही है ? सर्किल रेट क्या है इसकी भी जानकारी दें. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिया जवाब कि जिस भूमि को अधिग्रहित किया गया है, उन सभी भू स्वामियों को निर्धारित सर्किल रेट से अधिक राशि दी जा रही है .इसकी पूरी जानकारी विभाग आपको उपलब्ध करवा देगी.
मंत्री ने कहा कि सर्किल रेट की बात है तो अलग-अलग क्षेत्रों का अलग-अलग है. सर्किल रेट सार्वजनिक है, किसी से छुपा हुआ नहीं है. वह छुपाने की चीज नहीं है. वहीं भाई वीरेन्द्र अपनी बात पर अड़ गए. कहा कि मंत्री जी सर्किल रेट बताएं , उस क्षेत्र का सर्किल रेट क्या है. स्पीकर ने मामले को संभाला और कहा कि मंत्री जी जानकारी दे देंगे.