ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar Land Survey: सावधान! अगर बिहार में आपके पास भी है जमीन..तो 7 दिन में जरूर कर लें यह काम, नहीं तो प्रॉपर्टी से हाथ धो बैठेंगे आप!

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा सर्वे को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सभी जमीन मालिकों को अपना स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।

25-Mar-2025 07:51 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Land Survey: बिहार में फरवरी महीने से एक बार फिर सर्वे का काम काफी तेजी से चल रहा है। जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई थी जब लंबे अंतराल के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीनों के सर्वे को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया था। इस दौरान जमीन मालिकों को यह कहा गया था कि उन्हें सर्वे का काम शुरू होने से पहले ऑफलाइन अपने दस्तावेज को जमा कर देना था। लेकिन जब सर्वे शुरू किया गया था तभी से लेकर अंतिम तारीख भी निर्गत कर दी गई थी।


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा सर्वे को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सभी जमीन मालिकों को अपना स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। 31 मार्च से पहले सभी रैयतों को अपनी जमीन से संबंधित स्व-घोषणा प्रमाण पत्र को जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले रैयतों के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं।


अगर आप की भी जमीन रैयत है और आपका जमीन का सर्वे अब तक नहीं हुआ है, तो आपको भी इन 7 दिनों के अंदर स्व-घोषणा दस्तावेज अपलोड करना होंगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तब आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। विभाग के द्वारा यह बताया गया है कि रैयतों को स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करने के लिए संबंधित गांव में बनाए गए सर्वे ऑफिस में जाकर ऑफलाइन मोड में दस्तावेज जमा करने होंगे। हालांकि, रैयत चाहे तो ऑनलाइन तरीके से भी अपने स्व-घोषणा दस्तावेज को अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप भूमि सर्वेक्षण की वेबसाइट पर जाकर दस्तावेज को अपलोड करेंगे। इसके बाद अमीन और कानून को तथा अन्य कर्मचारियों के द्वारा आपके जमीन का सर्वे किया जाएगा। सभी रैयतों को 31 मार्च से पहले ही यह काम करना होगा।