बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Aug-2025 01:01 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में बाढ़ की गंभीर होती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानि बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत जिलों में भेजा जाए, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और ज़मीनी स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बाढ़ का जाएजा लिया है इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जरुरतमंदो को सभी प्रकार की सेवा पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आपदा में फंसे किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में अनदेखा न किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को तत्काल हर संभव सहायता जैसे भोजन, दवा, सुरक्षित आवास, और निकासी की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सहायता समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

वहीं, बाढ़ प्रभावित भागलपुर जिले की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने वहां के जिलाधिकारी से सीधे बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भागलपुर में विशेष तौर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अमला तैनात किया जाए, ताकि राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी 24x7 सक्रिय रहें।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री को भी निर्देशित किया है कि जरूरत पड़ने पर स्वयं मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी जिला स्तर पर दौरा करें, ताकि वास्तविक स्थिति की निगरानी की जा सके और स्थानीय स्तर पर तत्काल फैसले लिए जा सकें।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को भी तटीय क्षेत्रों में तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का आदेश दिया। उन्होंने तटबंधों पर तैनात इंजीनियरों को विशेष निर्देश दिया कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि तटबंध ऑफिसों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी तरह से हालात पर नजर रखे हुए है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...