ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / भ्रष्ट इंजीनियर इनोवा गाड़ी में भरकर ला रहा था नोट..EOU की टीम पीछे-पीछे...

भ्रष्ट इंजीनियर इनोवा गाड़ी में भरकर ला रहा था नोट..EOU की टीम पीछे-पीछे पहुंच गई घर, S.E. विनोद राय अरेस्ट..पत्नी पर केस, टंकी में छुपाकर रखा 39 लाख बरामद...12.50 लाख का अधजला करेंसी बरामद

EOU) ने बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के पटना स्थित घर पर छापेमारी की है. कैश, सोना-चांदी के जेवर, बीमा व संपत्ति के दस्तावेज और इनोवा गाड़ी बरामद . अभियंता को गिरफ्तार किया गया है.

22-Aug-2025 07:11 PM

By Viveka Nand

Eou Riad: बिहार का एक घूसखोर इंजीनियर इनोवा गाड़ी में नोट भरकर ला रहा था. उसे क्या पता था कि, इसकी भनक लग चुकी है. भ्रष्ट इंजीनियर गाड़ी में नोट भरकर पटना स्थित आवास पहुंचा, पीछे-पीछे आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंच गई। रात में ही टीम घर में घुसने की कोशिश की तो भ्रष्ट इंजीनियर की पत्नी ने रोकने का पूरा प्रयास किया. ईओयू की टीम किसी तरह से घर में प्रवेश की, इसके बाद उक्त अधीक्षण अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया. घर की तस्वीर देखकर ईओयू की टीम दंग रह गई।

आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी ने बताया है कि 21 तारीख की देर रात्रि में ही जानकारी मिली कि ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जो मधुबनी में पदस्थापित है और सीतामढ़ी के अतिरिक्त प्रभार में हैं, अपनी इनोवा गाड़ी से जा रहे हैं. जिस पर भारी मात्रा में नगद राशि रखी गई है. सत्यापन के लिए एएसपी व अन्य अधिकारियों को लगाया गया. टीम अगमकुआं स्थित भूतनाथ रोड वाले निवास की तलाशी प्रारंभ की . घर की तलाशी के क्रम में अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय जो गैर कानूनी कार्यों में लिप्त पाए गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इनकी पत्नी बबली राय ने जांच टीम के सत्यापन एवं तलाशी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की. इनके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ईओयू ने बताया है कि तलाशी में भारी मात्रा में जले हुए नोटों के अवशेष मिले हैं .घर के टॉयलेट के पाइप से नोट बरामद किया गया है. घर की नालियां पूर्ण रूप से जाम मिली, जिसे नगर निगम के कर्मियों के सहयोग से खुलवाकर जले हुए नोटों एवं अन्य दस्तावेजों को बरामद किया गया है. उनके परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं .

घर की तलाशी के क्रम में टंकी में छुपा कर रखे हुए ₹500 मूल्य के 39.50 लाख नकद बरामद किया गया है. वहीं जले एवं क्षतिग्रस्त 500 नोट को मिलाकर 52 लाख रुपए की बरामदगी हुई है. करेंसी नोट के अतिरिक्त लगभग 26 लाख रुपए मूल्य के सोना चांदी के जेवरात, बीमा पॉलिसी के कागजात, चल अचल संपत्ति दस्तावेज, इनोवा गाड़ी बरामद की गई है.