बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 07:43 AM
By First Bihar
Tejashwi Yadav: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। इसी बीच, राजद के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए के खास MLC और JD(U) के विधानपरिषद सदस्य श्री दिनेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने सुबह-सुबह अपने X ( पूर्व में ट्विटर ) पर एक पोस्ट जारी कर बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि दिनेश सिंह के पास दो अलग-अलग EPIC IDs (REM0933267 और UT01134527) हैं, जो दो अलग-अलग जिलों के लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दो- दो मतदाता पहचान पत्र के रूप में दर्ज हैं। इसके अलावा, उन्होंने SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया में भी दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे और दोनों फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा सत्यापित किए गए हैं। यह सवाल उठता है कि कैसे चुनाव आयोग की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची में दिनेश सिंह के नाम पर दो अलग-अलग वोट बने, जबकि वे वैशाली की सांसद वीणा देवी के पति हैं, जिनके भी दो EPIC IDs और दो वोटर कार्ड हैं।
तेजस्वी यादव ने इसे चुनाव आयोग और एनडीए गठबंधन के बीच मिलीभगत करार दिया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा जानबूझकर ऐसी गड़बड़ियां की गई हैं ताकि NDA को चुनावी लाभ मिल सके। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या चुनाव आयोग अपनी इन गड़बड़ियों को स्वीकार करेगा और क्या दिनेश सिंह को दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से नोटिस जारी किया जाएगा। इस खुलासे ने बिहार की सियासी पार्टियों के बीच नई हलचल पैदा कर दी है और आगामी चुनावों के लिए बहस का मुद्दा बन गया है। राजनीतिक विशेषज्ञ भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अगर चुनाव आयोग इस मामले में कार्रवाई नहीं करता है, तो यह बिहार के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय बन सकता है, खासकर ऐसे समय जब चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...