ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Education News: बिहार के 95 प्रतिशत छात्रों के पास पढ़ने के लिए...

Bihar Education News: बिहार के 95 प्रतिशत छात्रों के पास पढ़ने के लिए किताबें मौजूद, सरकार ने जारी किया आंकड़ा; पोशाक के लिए राशि जारी

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 95 फीसद छात्र-छात्राओं के पास अब पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर आंकड़े जारी किए गए हैं.

10-May-2025 06:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Education News: बिहार के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) में अध्ययनरत 95.13% छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। यह वितरण शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत किया जा रहा है। शेष 5% विद्यार्थियों को किताबें अगले सप्ताह तक उपलब्ध करा दी जाएंगी।


शिक्षा विभाग ने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड को निर्देश जारी किया है। विभाग के अनुसार, 17 जिलों में 100% छात्रों को किताबें मिल गई हैं। अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नवादा, पटना, समस्तीपुर, सारण, सहरसा, शिवहर और शेखपुरा में शत प्रतिशत बच्चों को किताबें दी जा चुकी हैं।


अन्य जिलों में वितरण की स्थिति की बात करें तो अररिया – 97.43%, बांका – 86.57%, बेगूसराय – 96.39%, दरभंगा – 96.32%, पूर्वी चंपारण – 86.59%, गया – 85.49%, गोपालगंज – 93.62%, जमुई – 94.51%, जहानाबाद – 95.43%, कटिहार – 83.00%, खगड़िया – 86.35%, लखीसराय – 89.39%, मधेपुरा – 66.91%, नालंदा – 99.89%, पूर्णिया – 73.35%, रोहतास – 89.77%, सहरसा – 96.48%, शिवहर – 80.17%, सीतामढ़ी – 89.66%, सिवान – 96.76%, सुपौल – 85.58%, वैशाली – 89.56% और पश्चिमी चंपारण – 88.48% फीसद बच्चों के बीच किताबें वितरित कर दी गई हैं।


इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य सामग्री, पोशाक एवं अन्य मदों के लिए 145.08 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों को आवंटित की है, जिससे छात्रों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।