ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

NEET छात्रा की मौत मामला: फजीहत के बीच पटना SSP ने SIT का किया गठन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उठ रहे सवाल; परिजनों ने CBI जांच की मांग की

Patna Crime News: पटना के शंभू छात्रावास में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की फजीहत के बाद SIT जांच के लिए गठित, परिजनों ने CBI जांच की मांग की।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में शंभू छात्रावास में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस की हो रही भारी फजीहत के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 


पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। वहीं परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि मौत से पहले छात्रा के साथ कई लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया। 


पहले पटना पुलिस ने प्राथमिक तौर पर सेक्सुअल असॉल्ट से इनकार किया था। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में इस बात के संकेत नहीं मिले। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर करीब 10 जगह जख्म और खरोंच पाए गए। 


परिवार ने प्रभात मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर सतीश पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा पटना के शंभू छात्रावास में रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पटना पुलिस की हो रही फजीहत के बीच एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी की टीम मामले की जांच करने जहानाबाद तक जाएगी और पूरी तहकीकात करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता