ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस की भव्य तैयारी, कार्यक्रम में शिरकत करेंगी बॉलीवुड की ये फेमस हस्तियां

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस की भव्य तैयारी की जा रही है। इस साल बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में कई बॉलीवुड की फेमस हस्तियां शिरकत करेंगी।

19-Mar-2025 08:28 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Diwas 2025: हर साल की तरह इस साल भी बिहार सरकार बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह पूरा कार्यक्रम शिक्षा विभाग के जरिए किया जाता है। इस साल बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। बिहार दिवस 22 मार्च को है। हर साल तीन दिवसीय कार्यक्रम होता रहा है। इस बार विभागों की प्रदर्शनी के लिए दो दिन बढ़ाया गया है, जो 26 मार्च तक चलेगा।

 

बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले प्रोग्राम में कई फेमस बॉलीवुड की हस्तियां परफॉर्म करेंगी। बिहार दिवस कार्यक्रम के पहले दिन 22 मार्च को बॉलीवुड के चर्चित गायक अभिजीत भट्टाचार्य पटना के गांधी मैदान में अपना जलवा बिखेरेंगे तो उसी दिन चंडीगढ़ के मशहूर सूफी गायक ममता जोशी भी कृष्ण मेमोरियल हॉल में अपने सुर से लोगों का मनोरंजन करेंगी। वहीं 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बॉलीवुड की उभरती सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल जो गजल और कई फीचर फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकीं हैं, बिहार दिवस के मौके पर अपना जलवा बिखेरेंगी। अभिजीत भट्टाचार्य ने अपना वीडियो जारी करके बताया है कि हमारा ननिहाल बिहार में है हम बिहार दिवस के मौके पर आ रहे हैं। 


कार्यक्रम में नामी-गिरामी कलाकारों के अलावा बिहार के चर्चित और बिहार कला से जुड़े कलाकार भी अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा, इसमें बिहारी व्यंजन के स्टॉल होंगे। बिहार दिवस के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण यानी वेबकास्टिंग किया जाएगा। आपको बता दें कि 22 मार्च, 2025 को बिहार की  स्थापना के 113 वर्ष पूरा हो जाएंगे। इसी दिन वर्ष 1912 में बंगाल प्रेसिडेंसी से बिहार अलग हुआ था। इस वर्ष बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। इस बार के थीम को कहीं ना कहीं चुनाव के प्वाइंट ऑफ व्यू से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।