बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
23-Mar-2025 08:30 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में शनिवार (22 मार्च) को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य पहुंचे। उन्होंने अपनी गायकी से सुरों की महफिल सजा दी। उनके गीतों पर गांधी मैदान में आए लोग थिरकते हुए भी नजर आए। बिहार दिवस को लेकर पटना में 24 मार्च तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कई कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। सिंगर अभिजीत के कार्यक्रम में आए लोगों ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की।
बिहार दिवस के इस खास मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक और रंग-रूप से राज्यभर में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन राज्य की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का जश्न मनाने का एक बेहतरीन अवसर है। गांधी मैदान का मुख्य समारोह राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित कर रहा है। वहीं रवींद्र भवन, श्रीकृष्ण मेमोरियालय हॉल और प्रेमचंद रंगशाला में नाट्य प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के पारंपरिक रंग को प्रस्तुत कर रहे हैं।
राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, गया समेत सभी शहरों में बिहार दिवस पर आयोजन किए जा रहे हैं। विदेशों में भी प्रवासियों द्वारा बिहार दिवस मनाया जा रहा है। 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य अस्तित्व में आया था। बिहार 113 साल का हो गया।